“बहादराबाद में गम, अकीदत और अमन का दिखा अद्भुत संगम, “या हुसैन” की सदाओं के बीच नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए ताज़िए, कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी को किया गया ख़िराज-ए-अकीदत”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुहर्रम की दसवीं तारीख़ (यौमे आशूरा) पर हरिद्वार जनपद में हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 जांनिसारों की शहादत को गहरे ग़म, अकीदत और एहतराम के साथ याद किया गया। गढ़मीरपुर, ज्वालापुर, पिरान कलियर, धनपुरा, घिस्सुपुरा, मंगलौर, बहादराबाद, सलेमपुर, तेलीवाला, हज़ारा, सुल्तानपुर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत रीति-रिवाजों के…













