न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संदेश » “ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे”

“ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजरानी और पूर्व डीएफओ किशनचंद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

गांव-गांव पहुंचीं ब्रजरानी, लोगों से किया संवाद

जनसंपर्क अभियान के तहत ब्रजरानी ने ग्राम दादुबास, मानुबास, लाम सहित कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों को भी विस्तार से लोगों के सामने रखा गया।

भाजपा की नीतियों पर जताया भरोसा

ब्रजरानी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को भी ग्रामीणों के सामने रखा।जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानीय लोगों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ चलने का संकल्प भी लिया।

ग्रामीणों ने की ब्रजरानी को टिकट देने की मांग

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों और समर्थकों में ब्रजरानी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ज्वालापुर सीट से ब्रजरानी को प्रत्याशी बनाती है,

ALSO READ  “शारदा घाट पर संस्कृति का महासंगम: माघ खिचड़ी भोज में श्रद्धालुओं संग बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खड़ी होली की लोकधुनों पर झूम उठा टनकपुर”

तो जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का काम करेगी। ग्रामीणों का कहना था कि ब्रजरानी की क्षेत्र में मजबूत पकड़, जनसंपर्क और सक्रिय कार्यशैली उन्हें अन्य दावेदारों से अलग पहचान दिलाती है।

चुनावी चर्चाओं ने पकड़ी रफ्तार

ब्रजरानी के लगातार जनसंपर्क अभियान और बढ़ती सक्रियता के बाद ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। फिलहाल ब्रजरानी के इस अभियान ने ज्वालापुर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861