न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों का महामंथन! राज्यपाल से मिलीं मेला अधिकारी सोनिका, AI-टेक्नोलॉजी, हाईटेक सर्विलांस और भीड़ प्रबंधन पर बड़ा फोकस BIG BREAKING:: रात के अंधेरे में मगरमच्छ का आतंक खत्म! तड़के 3 बजे वन विभाग ने ग्रामीणों संग दबोचा, रोहालकी किशनपुर ने ली राहत की सांस BIG BREAKING:: बहन के इश्क पर भाई बना कातिल, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा तो पैर में लगी गोली!
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान

BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सम्मेलन कक्ष में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सेनानायक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित सम्मेलन में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान सेनानायक ने कार्मिकों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सेनानायक ने जवानों को अनुशासन, ड्यूटी के प्रति निष्ठा और समयपालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्दी की मर्यादा बनाए रखने, बेहतर जनसंपर्क स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निभाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया।उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 कार्मिक सम्मानित

सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को Employee of the Month के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में एपीसी उत्तम भण्डारी, एपीसी रेखा बागड़ी, मु0आ0 बलबीर सिंह, मु0आरक्षी विनोद सिंह, मु0आरक्षी सुबोध कुमार, मु0आरक्षी विजेन्द्र सिंह, मु0आरक्षी रवि कुमार, मु0आरक्षी अनिपाल, मु0आरक्षी ओम कुमार, म0मु0आरक्षी इन्दु, म0मु0आरक्षी प्रतिमा, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी राजेश शर्मा, आरक्षी सतेश्वर प्रसाद, आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी मन्दीप कुमार, आरक्षी आशीष नेगी, आरक्षी कृष्णकान्त, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, आरक्षी गोपाल कश्यप, आरक्षी परीक्षित, आरक्षी सचिन शर्मा, आरक्षी मन्दीप कुमार, आरक्षी तालीम अहमद, आरक्षी जयदीप सिंह, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी सत्यवीर सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी गौरव सिंह, म0आरक्षी कविता चौधरी, म0आरक्षी प्रमिला पुण्डीर, म0आरक्षी पिंकी तथा उपनल चालक मन्दीप शामिल रहे।सम्मेलन के उपरांत विशेष भोज का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और जवानों ने एक साथ भोजन कर आपसी सहयोग, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान वाहिनी परिवार के बीच आपसी संवाद और बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने पर भी जोर रहा।सम्मेलन में उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक प्रदीप पन्त, शिविरपाल राजेश बिष्ट, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "बड़ी कुर्बानियों से मिली आजादी की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारीः डीएम आशीष चौहान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 0 8 0
Users Today : 70
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 0 8 0
Users Today : 70
Users Yesterday : 861