
BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-19, दोनों आयु वर्गों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले






















