न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान! पंतनगर में जुटेंगे पुलिस, सुरक्षा बल और विशेषज्ञ, बनेगी सख्त रणनीति BIG BREAKING:: सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा अनधिकृत डंपिंग साइटों पर होगी कार्रवाई, कचरा फेंकने वालों के चालान के निर्देश BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Home » खेल » BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह

BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुम्भ-2026, मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून एवं नैनीताल की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03-00 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चमोली की टीमें आमने-सामने रहीं। पौड़ी की टीम ने 02-00 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल एवं बागेश्वर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल की टीम ने 02-00 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चम्पावत की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। पौड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 03-00 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा, खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत, मनोज नेगी, वरूण चौहान, उत्कृष्ट गोस्वामी, हिमांशू प्रजापति, सौरभ संदीप, सुमित एवं श्री मुदस्सीम तथा युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार की बेटियों का हॉकी में जलवा, देहरादून को 6-0 से रौंदकर जीता नेहरू हॉकी चैंपियनशिप का खिताब"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 4 0
Users Today : 92
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 4 0
Users Today : 92
Users Yesterday : 836