न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान! पंतनगर में जुटेंगे पुलिस, सुरक्षा बल और विशेषज्ञ, बनेगी सख्त रणनीति BIG BREAKING:: सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा अनधिकृत डंपिंग साइटों पर होगी कार्रवाई, कचरा फेंकने वालों के चालान के निर्देश BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पंकज कुमार पुत्र ताहर सिंह, निवासी आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 402/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, मुख्य आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश तेज की गई। सिडकुल पुलिस ने इनामी आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित पुत्र अमित वशिष्ठ, निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष को औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

ALSO READ  “SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त तेवरों का असर — बहादराबाद पुलिस ने इंडिका कार से 300 किलो गोमांस संग तीन तस्कर दबोचे, मचा हड़कंप!”

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी से वाहन लूट की घटना के फरार आरोपी की तलाश पूरी हो गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल सोहना राणा, कांस्टेबल मनीष कुमार और सीआईयू हरिद्वार के कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 3 9
Users Today : 91
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 3 9
Users Today : 91
Users Yesterday : 836