न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल
Home » संदेश » BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश

BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र, संस्कार, नैतिकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण में निहित होती है। श्रेष्ठ चिंतन, शुद्ध आचरण और लोकमंगल के लिए समर्पित कर्म ही समर्थ राष्ट्र की आधारशिला हैं।

राज्यपाल ने अखंड ज्योति के अवतरण की शताब्दी तथा माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष को आध्यात्मिक चेतना और लोकमंगल का प्रेरणादायी अवसर बताया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की विचारधारा और माताजी के त्याग, सेवा एवं नारी जागरण के आदर्श हमें मानव कल्याण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं।

राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना केवल उनके भविष्य को संवारना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों और राष्ट्र को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सत्य, करुणा, सेवा, ईमानदारी, परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।

युवाओं का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के परिवर्तन की सबसे बड़ी संवाहक है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और संकल्पशक्ति को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है। युवा आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में आगे बढ़ने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं नैतिक मूल्यों से भी जुड़े रहें।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, संस्कृति और अध्यात्म को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी के युग में वैज्ञानिक प्रगति के साथ मानवीय संवेदना, नैतिक विवेक और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय भी जरूरी है।

ALSO READ  जब शिवभक्तों पर बरसे फूल... रुड़की में मुस्लिम समाज ने दिया भाईचारे और सद्भाव का यादगार संदेश

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता के साथ नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति भी आवश्यक है। देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के बल पर इस राष्ट्रीय संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

दीप महायज्ञ को त्याग, सहयोग, समर्पण और लोकमंगल का प्रतीक बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यज्ञ की प्रत्येक आहुति समाज एवं राष्ट्र के हित में योगदान देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से सेवा, सद्भाव, सहयोग और समर्पण के मूल्यों को अपनाने तथा परिवारों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 9 9 5
Users Today : 176
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 9 9 5
Users Today : 176
Users Yesterday : 662