(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सहकारिता विभाग जनपद हरिद्वार तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के तत्वाधान में रुड़की विकासखंड के कृषकों तथा विभिन्न आवेदकों को ऋण वितरण को वृहद ऋण मेला का आयोजन मेहवड़ खुर्द साधन सहकारी समिति के मुख्यालय पर किया गया।
मेले में विकासखंड की प्रारंभिक ऋण समितियों तथा जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की शाखाओं के लाभार्थियों को ऋण धनराशि का चैक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह द्वारा की गई।

बैंक अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में विकासखंड के कृषकों को राज्य सरकार तथा राज्य सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए उक्त योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु बैंक तथा समिति से संपर्क करने हेतु अनुरोध किया गया तथा वर्तमान में किसानों को उर्वरक व बीज वितरण के संबंध में की जा रही प्रक्रिया के परिवर्तन के बारे में भी अवगत कराया गया।
वृहद ऋण मेले में 61 लाभार्थियों को लगभग 55 लाख रुपए का ऋण दीनदयाल योजना अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर स्वीकृत किया गया। मेले के अंत में बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह द्वारा आगंतुकों को बैंक की विभिन्न निक्षेप तथा ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मेले में समिति उपाध्यक्ष मधु सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल पाल, नन्हेडा समिति के अध्यक्ष सतवेंदर कुमार तथा संचालक गण, उप-महाप्रबंधक चरण सिंह, ए०डी०सी०ओ० कपिल कुमार, रियासत अली, मुख्य शाखा प्रबंधक विपुल चौधरी, अनुभाग अधिकारी दीपक कुमार, सचिव चरण सिंह तथा शाखा प्रबंधक व समिति सचिव प्रबंध निदेशक भी उपस्थित रहे।










































Users Today : 48
Users Yesterday : 414
