न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल BIG BREAKING:: कुंभ की तैयारियों पर संतों से मंथन, जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे CM धामी BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाकी-खुफिया महकमे में हड़कंप! आईबी अधिकारी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने मारी गोली, विवाद के बाद खूनी वारदात
Home » प्लान » BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन

BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चुनावों में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक से पूर्व सयुंक्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सभी मोर्चों को एक लाख नए सदस्य एक मोर्चा के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई हैं। बैठक के प्रथम सत्र में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा वर्तमान कार्यक्रमों के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं सुश्री बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उदघाटन सत्र में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि हमें संगठन और उसके विचारों को लेकर संतुष्ट होकर बैठने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मोर्चे को एक लाख से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ना पर काम करना है। चूंकि हमारे नेतृत्व और डबल इंजन सरकार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। लिहाजा अब सदस्यता अभियान को प्रदेश के साथ जिला मंडल और बूथ स्तर तक ले जाना होगा। मोर्चे के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से अपने अपने वर्ग, समाज और क्षेत्रों तक लेकर जाना है। क्योंकि चुनाव की इस राजनैतिक लड़ाई में भाजपा में अग्रिम सिपाही मोर्चा कार्यकर्ता ही होता है। हमे प्रत्येक बूथ को जीतने की दृष्टि से आगे बढ़ना है, और चुनावी अभियान में अपनी संपूर्ण सहभागिता देनी है। उन्होंने कहा, हालांकि अधिकांश जनकल्याणकारी कार्यों में हमारी सरकार आगे बढ़ चुकी है, फिर भी जो थोड़े कार्य शेष हैं उन्हें लेकर भी हमें जनता में विश्वास जगाना है कि इन सबको भी भाजपा ही पूरा कर सकती है। शीघ्र जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलने वाली है, जिसमें आप सभी को महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को अभूतपूर्व संख्या में जोड़ना है।

ALSO READ  "साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!"

अपने संबोधन के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने वहां उपस्थित भाजपा परिवार के साथ मिलकर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

प्रथम सत्र के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में पार्टी के सातों मोर्चे और 22 प्रकोष्ठ ने इस महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में प्रतिभाग किया है। जिसमें पार्टी द्वारा मोर्चों प्रकोष्ठों के लिए बड़ी संख्या में समाज के बीच के हर वर्ग को जोड़ने के स्वरूप के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, इन सबको समाज में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने और जोड़ने को कहा गया है। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है, प्रत्येक मोर्चा एक-एक लाख नए लोगों को जोड़ने का काम करेगा। खास तौर पर बूथ स्तर पर सदस्यता के अभियान चलेंगे और हम लोग जो अन्य दलों के प्रभावशाली बूथ पर कार्यकर्ता रहते हैं, वह हमसे संपर्क कर रहे हैं। उनकी जॉइनिंग कराई जाएगी, लेकिन युवाओं की जॉइनिंग युवा मोर्चा द्वारा हो, महिलाओं की जॉइनिंग महिला मोर्चा द्वारा हो, हर मोर्चा प्रकोष्ठ ऐसे सबको अपने साथ जोड़ने का काम करे, इस भाव के साथ इस बैठक में रणनीति बनी है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ-साथ प्रत्येक मोर्चे के कार्यक्रम, उसका स्वरूप, मोर्चों की ज़िले की कार्यसमिति, मोर्चों की मंडल की कार्यसमिति के कार्यक्रम और उनकी तिथियां भी तय की गई हैं। जिसमें दिसंबर अंत तक सारे मंडल तक की बैठकें हमारी पूर्ण हो जाएंगी, यह हमने निश्चित किया हुआ हैं इसके साथ-साथ सामाजिक संवाद के कार्यक्रम के तहत हमारे उत्तराखंड के अंदर जितने भी सामाजिक क्षेत्र हैं, उन सबसे संवाद के कार्यक्रम लोग करेंगे, नुक्कड़ सभाएं करेंगे, महिलाओं की चौपाल करेंगे। एससी, एसटी, ओबीसी अपने समाज के बीच में जाकर कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाएगी। किसान मोर्चा किसानों के बड़े सम्मेलन दो बड़े सम्मेलन होंगे, एक गढ़वाल में एक कुमाऊं में। ये यह सारे कार्यक्रम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी हमने निश्चित किए हुए हैं। बैठक में चुनाव तक उन सभी कार्यक्रम स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया है, जिन्हें पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों ने दिसम्बर, जनवरी में अंजाम देना है।

ALSO READ  "कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 29 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू—घर से निकलने से पहले जरूर देख लें यातायात व्यवस्था"

इसी क्रम में कल प्रदेश की विस्तृत कार्यसमिति रहेगी, जिसमें प्रदेश के सभी कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे। जिसमें पार्टी द्वारा तय बूथ से लेकर मंडल, ज़िला स्तर तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला को हम अंतिम रूप देंगे। शीघ्र पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा, सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम लोग प्रत्येक विधानसभा में जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ऐ हमारे केंद्रीय नेताओं का उस कार्यक्रम में आगमन होगा। उसपर भी विस्तृत चर्चा बैठक में हम सभी लोग करने वाले हैं।

इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने बताया कि आज ही हमारे 19 ज़िलों के लिए दूसरे राज्यों से वरिष्ठ प्रवासी कार्यकर्ता, ज़िला विस्तारक के नाते आए हुए हैं। उन सबका स्वागत किया गया है और शीघ्र उनको प्रभारी ज़िला भी सुनिश्चित कर दिया जाएगा। इसी क्रम में आज शाम प्रदेश पदाधिकारी बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरी तरह संगठनात्मक स्वरूप और राजनीतिक स्वरूप दोनों विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी को फिर हैट्रिक का आशीर्वाद देगी। क्योंकि यहां पर हमारी डबल इंजन की धामी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उत्तराखंड का देवतुल्य मतदाता, नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों के लिए, धामी सरकार के अथक प्रयासों, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को ग्राउंड पर चरितार्थ करा है, उसके लिए पुनः यहां पर कमल खिलाएंगे और हमें अपना वोट रूपी आशीर्वाद देंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662