न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » प्लान » “साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!”

“साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून में सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और साइबर वित्तीय अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एवं उत्तराखण्ड पुलिस की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ/साइबर निलेश आनंद भरणे ने की, जिसमें दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में 24×7 बैंक–पुलिस समन्वय तंत्र को और सुदृढ़ बनाने, साइबर धोखाधड़ी के मामलों में गोल्डन आवर के दौरान धनराशि को तत्काल होल्ड/फ्रीज करने तथा शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाशों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक बैंक में ऑन-कॉल नोडल अधिकारी नामित करने और म्यूल अकाउंट्स पर प्रभावी निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न स्तरों पर होल्ड की गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ितों को वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि मजबूत बैंक–पुलिस समन्वय, त्वरित कार्रवाई और व्यापक जन-जागरूकता ही साइबर वित्तीय अपराधों के विरुद्ध सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच साबित होगी।

Share This
ALSO READ  "गंगा दशहरा महापर्व पर हरिद्वार में प्रशासन का मेगा एक्शन प्लान, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों, मंदिरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम भी हुआ सक्रिय"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 7
Users Today : 1294
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 7
Users Today : 1294
Users Yesterday : 886