न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था, आगामी कुंभ मेला-2027 और विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस की तैयारियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान डीजीपी दीपम सेठ ने राज्यपाल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आगामी कुंभ मेला-2027 और विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस विभाग की तैयारियों एवं सुरक्षा रणनीति की जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन तथा आगामी 6 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर परेड की तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से बताया।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को लगातार सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।

ALSO READ  "केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल से धनगर समाज प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट — उत्तराखंड समेत देशभर में समाज के मुद्दों के शीघ्र समाधान का मिला भरोसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 7 3 6
Users Today : 627
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 7 3 6
Users Today : 627
Users Yesterday : 1019