न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी

BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए 29 कार्यों के अंतर्गत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध मे आदेश जारी कर अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के अंतर्गत निम्न अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

1.मतदान एवं मतगणना कार्मिक व्यवस्था (मैनपावर मैनेजमेंट): मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ, एनआईसी) महावीर सिंह रावत तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद शामिल हैं।

2.प्रशिक्षण व्यवस्था एवं प्रशिक्षण प्रबंधन: जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में डॉ. संतोष कुमार चौहान तथा प्रवक्ता संतोष सिंह रावत को नामित किया गया है।

3.मतदान स्थल पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (एएमएफ): अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में समस्त रिटर्निंग अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद तथा समस्त तहसीलदार जनपद हरिद्वार शामिल हैं।

4.सेक्टर व्यवस्था: सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण प्रत्युष सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड हरिद्वार दीपक पंवार तथा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला शामिल हैं।

5.ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रबंधन: अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड हरिद्वार ई. दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड हरिद्वार प्रदीप चौहान को नामित किया गया है।

6.ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण तथा मतदान स्थलों पर प्रदर्शन: विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक बहादराबाद किरण खर्कवाल को नामित किया गया है।

7.स्वीप (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम): मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में समस्त उप जिलाधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद शामिल हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर

8.निर्वाचन परिवहन एवं यातायात व्यवस्था: अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता एवं समस्त रिटर्निग ऑफिसर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पंवार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सिंह सैनी शामिल हैं।

9.सामान्य मतपत्र, डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस: समस्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, बंदोबस्त अधिकारी टीकम सिंह चौहान , अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ, एनआईसी) हरिद्वार यशपाल सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ सरिता नेगी एवं अपर सांख्यधिकारी पशुपालन विभाग सुधीर कुमार को नामित किया गया हैं।

10.नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण प्रणाली (एनजीएसपी): जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत एवं सहायक निर्देशक मत्स्य गरिमा मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है।

11.प्रपत्र एवं लेखन सामग्री व्यवस्था (मटेरियल मैनेजमेंट): मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह तथा जिला पंचायत राज अधिकारी महेश विश्नोई को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

12.वीडियोग्राफी एवं जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था:अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ई भारत राम एवं परियोजना प्रबंधक (गंगा डिवीजन) उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल तथा सहायक अभियंता चतुर्थ सिंचाई खंड मायापुर संजय को नामित किया गया है।

13.जलपान एवं खानपान व्यवस्था: जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार तथा जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी एम एन जोशी

को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन,पूर्ति निरीक्षक संदीप नेगी तथा पूर्ति निरीक्षक महेश चंद्र को नामित किया गया हैं।

14.पेयजल, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था: अधिशासी अभियंता पेयजल निगम हरिद्वार ई. राजेश कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में अधि.अभि. विद्युतu वितरण खंड नगरीय ज्वालापुर ई.अर्जुन प्रताप तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर तारिफ खान को नामित किया गया हैं।

ALSO READ  "उत्तराखंड में कोरोना की वापसी: देहरादून प्रशासन हाई अलर्ट पर"

15.टेंट, फर्नीचर, विद्युत, बैरिकेडिंग, पीए सिस्टम एवं ठहरने की व्यवस्था:अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरिद्वार योगेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में सहायक नोडल अधिकारियों में अधि.अभि. विद्युत वितरण खंड नगरीय ज्वालापुर ई.अर्जुन प्रताप तथा सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के एस नेगी को नामित किया गया है।

16.आदर्श आचार संहिता (एमसीसी): नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी,सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की अमरजीत कोर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार महेंद्र सिंह रावत, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जनपद हरिद्वार तथा समस्त खंड विकास अधिकारी जनपद हरिद्वार को नामित किया गया हैं।

17.डीईएमपी/बीईएमपी (जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना): अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी,प्रवक्ता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की

प्रदीप कुकरेती तथा समस्त तहसीलदार जनपद हरिद्वार शामिल हैं।

18.निर्वाचन व्यय लेखा व्यवस्था (एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग): वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में कोषाधिकारी हरिद्वार ललित मोहन पांडे तथा कोषाधिकारी रुड़की शिवेंद्र कुमार को नामित किया गया है।

19.मीडिया एवं सूचना व्यवस्था: जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी हरिद्वार सुशील नौटियाल को नामित किया गया है।

20.आईटी एप्लीकेशन (एनकोर एवं सी-विजिल):जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान तथा प्रभारी अधिकारी स्वान केंद्र गणेश को नामित किया गया है।

21.निर्वाचक नामावली (इलेक्टोरल रोल/ईआरओ नेट/गरुड़ ऐप): समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा समस्त तहसीलदार जनपद हरिद्वार शामिल हैं।

22.आबकारी एवं मदिरा निगरानी (एक्साइज लिकर मॉनिटरिंग): जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रवर्तन प्रमोद मैठानी एवं समस्त उप जिलाधिकारियो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में समस्त आबकारी निरीक्षक एवं समस्त तहसीलदार जनपद हरिद्वार को नामित किया गया हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: सरहदी तनाव के बीच बलवा ड्रिल के जरिए शांति व्यवस्था की तैयारियों का प्रदर्शन"

23.विधि एवं व्यवस्था, वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं सुरक्षा योजना: अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभय सिंह ,समस्त रिटर्निंग अधिकारी तथा समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी शामिल हैं।

24.दिव्यांगजन मतदाता (पीडब्ल्यूडी वोटर): जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी को नामित किया गया है।

25.मतदान कार्मिक कल्याण (पोलिंग पर्सनल वेलफेयर): परियोजना प्रबंधक स्वजल हरिद्वार चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर सुधा त्रिपाठी को नामित किया गया है।

26.मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी): जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह एवं उप श्रमायुक्त श्रम विभाग विपिन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी हरिद्वार सुशील नौटियाल को नामित किया गया है। ।

27.सामान्य व्यवस्था (कंप्यूटर/स्कैनर/प्रिंटर/फोटोकॉपी/इंटरनेट): उप श्रमायुक्त श्रम विभाग विपिन कुमार तथा जिला परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

28.कम्युनिकेशन प्लान एवं लॉजिस्टिक प्लान: अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, आई टी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल शानू प्रताप सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिद्वार निखिल शर्मा को नामित किया गया है।

29.माइक्रो ऑब्जर्वर: लीड बैंक अधिकारी हरिद्वार बी, एल. गुप्ता, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का आपसी समन्वय से निर्वहन करते हुए प्रगति से समय-समय पर जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराते रहेंगे। निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 0 4
Users Today : 495
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 0 4
Users Today : 495
Users Yesterday : 1019