न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग! BIG BREAKING:शिवालिक नगर में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, समाजसेवी रविराज चौहान ने दी जन्माष्टमी की दिल से शुभकामनाएं BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’ BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR का 99% काम पूरा, DM मयूर दीक्षित ने बजाया सफलता का बिगुल—राजनीतिक दलों का जताया आभार!
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर

BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

ALSO READ  "बिग अलर्ट: उत्तराखंड में फिर लौटा कोरोना! नैनीताल में मिला नया केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप"

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है।

ALSO READ  "हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात"

प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर क्यूआरटी को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ALSO READ  Haridwar"कांवड़ मेला-2026 पर प्रशासन अलर्ट: सोशल मीडिया पर पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में कार्रवाई"

शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  हरिद्वार की ओर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब! रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर बाइक सवार श्रद्धालुओं की भरमार, प्रशासन अलर्ट

जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम खराब रहने के दौरान सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा 1077 पर डीडीएमओ को देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 2 0
Users Today : 503
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 2 0
Users Today : 503
Users Yesterday : 685