(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। विजयदशमी के पावन अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दशहरा मैदान, बहादराबाद में आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने श्री रामलीला कमेटी बहादराबाद की ओर से आदर्श ड्रामेटिक क्लब बहादराबाद के कलाकारों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सहयोगी बंधुओं को सम्मानित किया।
दशहरा महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य की विजय के संदेश को याद किया गया। विधायक आदेश चौहान ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी का पावन पर्व हमें सदैव सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के साथ जीवन जीने की सीख देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
विधायक ने रामलीला के मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी प्रतिभा और मेहनत से धार्मिक कथाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं तथा समाज में अच्छे संस्कारों और सकारात्मक संदेशों का प्रसार करते हैं।
इस अवसर पर दशहरा महोत्सव में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।








































Users Today : 1023
Users Yesterday : 811






