न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » श्रद्धांजलि » BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर

BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को याद करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विगत एक वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का स्मरण किया गया। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उनके बाद जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पचक्र और फूल भेंट कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

सेरिमोनियल गार्द ने दी शोक सलामी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सेरिमोनियल गार्द की ओर से शहीद पुलिसकर्मियों को शोक सलामी दी गई। इस दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया। माहौल भावुक रहा और पुलिसकर्मियों ने देश तथा समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अपने वीर साथियों को सम्मानपूर्वक याद किया।

शहीदों का बलिदान हमेशा करेगा प्रेरित: एसएसपी

इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाता है। इन वीर जवानों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज की शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों तक की परवाह नहीं की।

उन्होंने कहा कि शहीदों की शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देती रहेंगी। उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और पुलिस बल के प्रत्येक जवान को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

ALSO READ  "रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनी पंत जयंती: जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया भारत रत्न को नमन, युवाओं से सीख लेने का किया आह्वान"

शहीद दिवस पर आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 1 3
Users Today : 1022
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 1 3
Users Today : 1022
Users Yesterday : 811