न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए जारी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट के दृष्टिगत शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल एवं चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना भी व्यक्त की गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को मौसम सामान्य होने तक नियंत्रित रखा जाए। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित किया जाए। किसी भी सड़क के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें। राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं अन्य बचाव दल आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रहें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भारी बारिश एवं खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित की जाए।

ALSO READ  “चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले हरकत में आया प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, 5 दिन में सड़क और सीवरेज कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम — मलबा हटाने से लेकर सुरक्षा तक दिए कड़े निर्देश!”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 7
Users Today : 132
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 7
Users Today : 132
Users Yesterday : 546