न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » शिविर » “कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!”

“कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है, जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के प्रथम दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का जिसमें 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है।

उन्होंने कहा की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें 24 घंटे शिव भक्तों की सेवा के लिए तत्पर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य शिविरों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, एम्बुलेंस एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।

जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Share This
ALSO READ  “जन-जन के द्वार पहुँची सरकार: नारसन के बहुउद्देशीय महाशिविर में 188 प्रमाण पत्र जारी, 572 लाभार्थी योजनाओं से जुड़े, 1500 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 5
Users Today : 1292
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 5
Users Today : 1292
Users Yesterday : 886