न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश! BIG BREAKING:: गुरुकुल कांगड़ी में बुजुर्ग कुलसचिव पर जानलेवा हमला! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Home » शुभारंभ » Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसके उपरांत मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से अंडर-14, अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा अंडर-25 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी मौ. मुस्तफा खान, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायकगण तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “स्वच्छ हरिद्वार की ओर बड़ा कदम: डीएम मयूर दीक्षित की पहल पर सरकारी-निजी वाहनों में लगेंगे डस्टबिन, कलेक्ट्रेट से अभियान का शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 5
Users Today : 405
Users Yesterday : 525
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 5 1 5
Users Today : 405
Users Yesterday : 525