न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का सख्त एक्शन, निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं! युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो!
Home » संदेश » BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश!

BIG BREAKING:: दीपावली मिलन समारोह में छाईं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी दिया दमदार संदेश!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और समाजसेविका मनीषा बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और समरसता का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना और छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने के लिए हमें स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

समारोह में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए थे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भी स्टॉल से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तथा छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

ALSO READ  "हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—'एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'"

इस अवसर पर पार्षद रमेश जोशी, पार्षद आकाश जैन और पार्षद प्रतिनिधि हरीश शर्मा,अंकित चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

दीपावली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया। पूरे आयोजन में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 9 2 5
Users Today : 284
Users Yesterday : 531
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 9 2 5
Users Today : 284
Users Yesterday : 531