न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान
Home » आह्वान » BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज

BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज

(शहजाद अली हरिद्वार)खटीमा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम सभी को एकजुट होकर धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारखंड व मानसखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही, प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए सरकार किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण और छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण और हर घर तक नल से जल व गैस कनेक्शन पहुँचाया गया है।गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया गया है। महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ योजना से जोड़ा गया तथा युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है।किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सैनिकों को आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसी सख्त कार्रवाई की गई हैं और पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू की है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, ग्राम प्रधान दीपू मेहरा सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 5 1
Users Today : 10
Users Yesterday : 531
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 5 1
Users Today : 10
Users Yesterday : 531