न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के दबाव में खुद थाने पहुंचा आरोपी BIG BREAKING:: त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, चंडी देवी मंदिर में बम निरोधक दस्ते की सघन जांच से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान BIG BREAKING:: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं नशामुक्त देवभूमि बनाने की अपील BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 जवानों का सम्मान, 2 महिला कर्मियों समेत ‘मैन/वूमेन ऑफ द मंथ’ बने पुलिसकर्मी; SSP नवनीत सिंह ने थपथपाई पीठ
Home » आह्वान » BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान

BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, देवभूमि को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, देशवासियों और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड को नमन करते हुए चारों धामों की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से उत्तराखण्ड और देश निरंतर सुख-शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़े।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से उत्तराखण्ड को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोना और संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड देश को संस्कार देने वाली भूमि है, इसलिए यहां की परंपराओं और विरासत का संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ज़ोर दिया। इस दौरान भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, यात्रा मजिस्ट्रेट प्रणव पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

ALSO READ  “उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिले वैश्विक पहचान: देहरादून में स्वर्णकारों की राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री धामी का आह्वान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 7 5
Users Today : 474
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 2 7 5
Users Today : 474
Users Yesterday : 381