न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट, ‘गंगा सारथी’ सेवा से श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, सिर्फ 20 रुपये में हरकी पैड़ी तक सफर BIG BREAKING:: 36 साल के अनुभव और शानदार कार्यशैली के दम पर एम. श्रीधर को मिली बीएचईएल में बड़ी जिम्मेदारी, बने निदेशक (मानव संसाधन) BIG BREAKING:: हरिद्वार में 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने दिया मानवता और आध्यात्मिक जागृति का दिव्य संदेश BIG BREAKING:: जीआरपी हरिद्वार के रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, 67 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच BIG BREAKING:: मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुली पोल, कहीं केंद्र बंद तो कहीं एक्सपायरी पाउडर और धूल फांकती मिलीं 500 किताबें!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

BIG BREAKING:: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 24 अक्टूबर। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि फणेंद्रनाथ शर्मा का संगठनात्मक अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।सांसद रावत ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके परिश्रम, समर्पण और आपसी समन्वय से ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फणेंद्रनाथ शर्मा अपने अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन के कार्यों को नई दिशा देने में योगदान देंगे।

उन्होंने फणेंद्रनाथ शर्मा को नवीन दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में फणेंद्रनाथ शर्मा की नियुक्ति के बाद हुई इस शिष्टाचार भेंट को संगठनात्मक संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण जैसे विषय प्रमुख रहे।

ALSO READ  "‘अपनापन’ का भव्य लोकार्पण, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक में साझा किए प्रधानमंत्री मोदी संग अपने अनुभव दिल्ली में जुटे देश के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य अतिथि"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 0 6 9
Users Today : 268
Users Yesterday : 381
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 0 6 9
Users Today : 268
Users Yesterday : 381