न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » मुलाकात » “‘अपनापन’ का भव्य लोकार्पण, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक में साझा किए प्रधानमंत्री मोदी संग अपने अनुभव दिल्ली में जुटे देश के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य अतिथि”

“‘अपनापन’ का भव्य लोकार्पण, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक में साझा किए प्रधानमंत्री मोदी संग अपने अनुभव दिल्ली में जुटे देश के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य अतिथि”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली / देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट, भेंट किया चारधाम का पवित्र प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836