न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता
Home » फेरबदल » BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं

BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में तैनात 13 निरीक्षकों के स्थानान्तरण के बाद उन्हें नई तैनाती के लिए रवाना करने से पूर्व पुलिस विभाग की ओर से विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय के स्थानान्तरण आदेश के तहत विभिन्न जनपदों में भेजे गए निरीक्षकों ने रिलीव होने से पहले एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानान्तरित निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई कार्यक्रम केम्प कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने स्थानान्तरित निरीक्षकों को बधाई दी। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और पुलिस विभाग में निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए नई तैनाती पर भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार हरिद्वार से निरीक्षक राम किशोर सकलानी और गोविन्द कुमार को रुद्रप्रयाग, नरेन्द्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी, मनोहर सिंह, शान्ति कुमार, कमल मोहन सिंह, विरेन्द्र चन्द्र रमोला और कुन्दन सिंह राणा को देहरादून भेजा गया है।

वहीं निरीक्षक दिग्पाल कोहली, देवेन्द्र सिंह रावत और जहांगीर अली को उत्तरकाशी जनपद में नई तैनाती मिली है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और स्थानान्तरित निरीक्षकों के बीच आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्थानान्तरित निरीक्षकों ने भी हरिद्वार में बिताए कार्यकाल और पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।

ALSO READ  "Uttrakhand शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के बदले दायित्व"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 4 8 1
Users Today : 248
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 4 8 1
Users Today : 248
Users Yesterday : 414