न्यूज़ फ्लैश
“जंतर-मंतर की ‘बर्बरता’ के विरोध में रुड़की में गरजेगी जन अधिकार पार्टी, आजाद अली की अगुवाई में निकलेगा मशाल जुलूस” “Bageshwar:में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, UREDA के परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार” “Uttrakhand शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के बदले दायित्व” “Haridwar:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का बड़ा एक्शन प्लान, हरिद्वार के 25 ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त; ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती” “आईआईटी Roorkee के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए PNB का बड़ा तोहफा, विशेष शिक्षा ऋण शिविर में ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ से आसान हुई उच्च शिक्षा की राह” “Haridwar: में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 65 के चालान, बिना फिटनेस चल रही 2 बसें और बिना रजिस्ट्रेशन की 1 बस सीज”
Home » फेरबदल » “Uttrakhand शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के बदले दायित्व”

“Uttrakhand शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के बदले दायित्व”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 24 जुलाई। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ आईएएस एवं आईएफएस अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों में सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख सचिव लालरिन लियाना फैनई से आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है। रविनाथ रमन को परिवहन विभाग के सचिव के साथ आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।इसके अलावा बृजेश कुमार संत को आबकारी, डॉ. सुरेश नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी, ज्योति यादव को विद्यालयी शिक्षा, युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन, रणवीर सिंह चौहान को वित्त तथा अभिषेक रुहेला को राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन दायित्व ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 8 0 5 7
Users Today : 804
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 8 0 5 7
Users Today : 804
Users Yesterday : 729