(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर चौक बाजार में शनिवार देर रात आए आंधी-तूफान के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बगल वाली दीवार सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर गिर गई।
हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय वाहनों के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की बाउंड्री दीवार अचानक भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। दीवार का मलबा वहां खड़ी एक कार और दूसरी गाड़ी पर जा गिरा, जिससे दोनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास यह बाउंड्री दीवार बनी हुई थी। कुछ दिन पहले तक दीवार के समीप रामलीला का आयोजन भी चल रहा था।

दर्शकों के बैठने के लिए दीवार के पास कुर्सियां लगाई गई थीं। ऐसे में यदि दीवार रामलीला के दौरान गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
घटना के बाद दीवार की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बनी दीवारों और भवनों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।








































Users Today : 265
Users Yesterday : 682
