न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: परमात्मा के एहसास से जीवन में जागेगी निरंतर आध्यात्मिक चेतना, प्रेम-भक्ति और मानव एकत्व का सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया दिव्य संदेश BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप

BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनपद देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज देहरादून नगर क्षेत्र में विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत उपयोग पाए जाने पर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में जमा कराया गया है।

इसके अतिरिक्त छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किए जाने का मामला सामने आने पर प्रवर्तन टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रकरण में मौके पर मिले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायवाला में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही, मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दृष्टिगत घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग एवं उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित घरेलू प्रयोजनों के लिए किया जाना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत उपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा गैस की कालाबाजारी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान जारी रखा जाए तथा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करने और अवैध रिफिलिंग के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: दिलीप जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और काले नमक के 3 नमूने लिए, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 4 8
Users Today : 265
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 4 8
Users Today : 265
Users Yesterday : 682