न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से मिले तथा उनकी शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्रतिबद्धता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में सक्रियता के साथ कार्य करने और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: शिवालिकनगर पालिका बोर्ड बैठक में 370 विकास प्रस्ताव पास, त्योहारों से पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 6
Users Today : 131
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 6
Users Today : 131
Users Yesterday : 546