(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़ /हरिद्वार सिडकुल के नाले में गिरा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF और स्थानीय पुलिस ने सुबह से फिर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।
तेज बारिश के दौरान नाले के बढ़े जलस्तर में बहा था बच्चा, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद अब तक नहीं मिला सुराग।
SDRF जवान नाले के तेज बहाव और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्र में बच्चे की तलाश में जुटे, स्थानीय पुलिस भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद।
जिस नाले में हुआ हादसा, उसका बरसात से पहले स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने किया था निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान नाले से अतिक्रमण हटाने और सफाई कराने का दिया गया था आश्वासन, लेकिन हादसे के बाद नाले की स्थिति पर फिर उठे सवाल।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सिडकुल की ओर से आने वाले पानी के कारण नाले का बहाव अचानक तेज हो जाता है।
16 घंटे से बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ी, रेस्क्यू टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।








































Users Today : 548
Users Yesterday : 614






