न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल! BIG BREAKING: हरिद्वार सिडकुल में बड़ा हादसा: नाले में बहा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी BIG BREAKING: उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
Home » अपडेट » BIG BREAKING: उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

BIG BREAKING: उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान की प्रगति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि में बदलाव किया है। अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।सीईओ ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होना था, लेकिन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इसे 3 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा। इससे पहले दावे और आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन

डॉ. पुरुषोत्तम के अनुसार प्रदेश में SIR अभियान के तहत कुल 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। वहीं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।

ALSO READ  "उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अपडेट! 99% गणना फार्म हुए डिजिटाइज, लाखों मृत और स्थायी रूप से शिफ्ट मतदाता चिन्हित"

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ALSO READ  "उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अपडेट! 99% गणना फार्म हुए डिजिटाइज, लाखों मृत और स्थायी रूप से शिफ्ट मतदाता चिन्हित"

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR अभियान के तहत चल रही प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से पुनरीक्षण प्रक्रिया में प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है।

ALSO READ  BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 3 6
Users Today : 536
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 3 6
Users Today : 536
Users Yesterday : 614