न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज BIG BREAKING: 15 साल पुराने पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया दोषमुक्त—फैसले से मचा सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल! BIG BREAKING: हरिद्वार सिडकुल में बड़ा हादसा: नाले में बहा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी BIG BREAKING: उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
Home » निर्देश » BIG BREAKING: देहरादून में रोड कटिंग पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्थाओं की तय होगी जिम्मेदारी

BIG BREAKING: देहरादून में रोड कटिंग पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्थाओं की तय होगी जिम्मेदारी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनसुरक्षा और जनसुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित निर्माण एवं रोड कटिंग कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोड कटिंग के बाद सड़क को निर्धारित समय में तत्काल रिस्टोर करना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी होगी।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क कटिंग की अनुमति देने से पहले संबंधित एसडीएम, सीओ यातायात और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग की संस्तुति सुनिश्चित की जाए। इसके बाद ही रोड कटिंग की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबे समय तक सड़कें खुदी रहने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  जिला योजना 2025-26: 30 अप्रैल तक प्रस्ताव न देने वाले विभागों का बजट होगा शून्य - सीडीओ आकांक्षा कोंडे

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाते हुए विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालित कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने को कहा गया है।डीएम ने अधिकारियों को मौके पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, मरम्मत और अन्य परियोजनाओं के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

ALSO READ  "मानसून, चारधाम व कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन — डीएम ने अधिकारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक"

वहीं, सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। प्रशासन ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए दीर्घकालिक समाधान पर कार्य शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 3 5
Users Today : 535
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 5 3 5
Users Today : 535
Users Yesterday : 614