(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, राशन कार्ड सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी 51 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 26 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बारिश से हुए भूमि कटाव, सड़क व नाली निर्माण, चकरोड से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल में मीटर रीडिंग के अनुसार सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा विरासत दर्ज कराने जैसी समस्याएं उठाईं। वहीं रसूलपुर-मीठीबेरी और लालढांग क्षेत्र के ग्रामीणों ने झूला पुल, स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी।
अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में एल-1 पर 436 और एल-2 पर 112 शिकायतें लंबित बताई गईं








































Users Today : 19
Users Yesterday : 614






