न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल
Home » जनता दरबार » BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान!

BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान!

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है

तथा प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न आवश्यकताओं, कार्यों आदि पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया,अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद डा. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा, मोहन पाठक के साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डा.जगदीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "जनसुनवाई में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त हिदायत: 07 शिकायतें दर्ज, 03 का मौके पर निस्तारण, शेष पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों को भी संवेदनशीलता से निपटाने के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 0 6
Users Today : 430
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 0 6
Users Today : 430
Users Yesterday : 693