न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद रामलीला में पत्थरबाजी से हड़कंप, अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने उठाई कार्रवाई की मांग; पुलिस वीडियो-फोटो खंगालने में जुटी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें BIG BREAKING:: हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे! BIG BREAKING:: पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीएम धामी ने किया पूर्वजों को नमन, तर्पण कर मांगा पितरों का आशीर्वाद!
Home » जनता दरबार » “जनसुनवाई में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त हिदायत: 07 शिकायतें दर्ज, 03 का मौके पर निस्तारण, शेष पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों को भी संवेदनशीलता से निपटाने के निर्देश”

“जनसुनवाई में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त हिदायत: 07 शिकायतें दर्ज, 03 का मौके पर निस्तारण, शेष पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों को भी संवेदनशीलता से निपटाने के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 11 अगस्त 2025 –जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते इस बार केवल 07 फरियादी ही अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे। इनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई में कुंवरपाल सिंह, निवासी सीतापुर, ज्वालापुर ने भूमि खाता संख्या 38 के खसरा नंबर 147 की खतौनी दुरुस्त करने की मांग रखी।

अशोक पॉल, ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने की मांग की। अजब सिंह, ग्राम बाकरपुर, तहसील लक्सर ने ट्यूबवेल के लिए विद्युत खंभे लगाने का अनुरोध किया। नकली राम, ग्राम रानी माजरा ने अवैध खनन से भूमि कटाव और नुकसान पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, राजकुमार और हरिनाम कटियार ने शिवालिक नगर में अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः ठेली लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में दर्ज समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, उनमें तत्काल मौके पर जाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एल-1 और एल-2 स्तर पर लंबित शिकायतों का तत्परता और संवेदनशीलता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारी हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी (वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 4 9 2
Users Today : 2212
Users Yesterday : 632

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 4 9 2
Users Today : 2212
Users Yesterday : 632