न्यूज़ फ्लैश
“मौत का गड्ढा बना श्यामपुर कांगड़ी: 30 फीट नीचे जिंदा दफन हुआ मनोहर, मिट्टी धंसती रही—घंटों जूझती रही रेस्क्यू टीम, बाहर निकला तो टूट चुकी थी सांसों की डोर” “भीषण गर्मी का कहर: डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला — हरिद्वार के स्कूलों का समय बदला, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त आदेश जारी!” “गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सख्त—सितंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत का अल्टीमेटम, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश” “रंगेहाथ पकड़ा गया रिश्वतखोर अफसर! डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप” “हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं” “हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का ताबड़तोड़ एक्शन: घर के अंदर सज रहा था गौमांस का काला बाज़ार, 300 किलो मांस और कटान के औजारों संग 4 आरोपी धर दबोचे, एक फरार—इलाके में मचा हड़कंप!”
Home » जनसुनवाई » “डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में गूंजे जनता के सवाल — 61 शिकायतें दर्ज, 35 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश” अगर चाहें तो मैं

“डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में गूंजे जनता के सवाल — 61 शिकायतें दर्ज, 35 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश” अगर चाहें तो मैं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 61 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 35 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सतीश कुमार अरोड़ा जगदीश नगर ज्वालापुर ने अपना भूखंड नबर सी 1 जो हरिलोक आवासीय योजना के अंतर्गत एचआरडीए से खरीदा था,जिसका कुल क्षेत्रफल 742.65 वर्गमीटर था,जिसमें से 78.46 वर्गमीटर भाग एनएच 58 के अंतर्गत 2014 में अधिग्रहीत की किया था,जिसका मुआवजा आज नहीं मिला है,मुआवजा जल्द दिलवाये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। बलवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय मित्तर सिंह निवासी औरंगाबाद ने आनेकी हेतमपुर परगना रुड़की में खाता संख्या 00741,खसरा नं 200, रकबा 0.2730 हैक्टेयर भूमि है,उक्त भूमि पर पड़ोस के एक व्यक्ति द्वारा मेढ़ बांधकर पोपुलर के पेड़ जबरदस्ती लगा दिए है,भूमि पैमाईश एवं डौलबन्दी कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सोराब अली निवासी ग्राम ऐथल बुजुर्ग द्वारा ग्राम ऐथल बुजुर्ग में विधायक निधि से बन रही सड़क में घटियां निर्माण सामग्री लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पंचायत हजारा ग्रांट की प्रधान ममतेश ने हजारा ग्रांट में वाल्मीकि बस्ती से नदी की ओर बंद पड़ी चकरोड को अवैध कब्जा मुक्त कराकर चालू करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। डॉ हिमांशु त्रिवेदी ने चंद्राचार्य चौक,आर्यनगर,रेलवे फाटक ज्वालापुर के रास्ते फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिवगंगा बिहार कॉलोनी के क्षेत्रवासीयो ने ग्राम दादूपुर,गोविंदपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिवगंगा बिहार कॉलोनी,सुमन नगर एवं सलेमपुर में प्लास्टिक कबाड़ को जलाने से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण हो रहा है जिस कारण समस्त क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है,क्षेत्र को लोगो द्वारा कबाड़ख़ाने को हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।राजबीर पुत्र छ्जमल निवासी ग्राम फेरूपुर ने अपने व अन्य खसरा नं 29/0.757 हैक्टेयर है,30 मि/0461 हेक्टेयर, 32 मि/0.205 हेक्टेयर,कुल 1423 स्थित मौजा फेरूपुर कठिया परगना की पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 588 शिकायतें तथा एल 2 पर 118 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,वो परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

163 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा: कांगड़ी गांव की गली नंबर 6 में बोरवेल में समाया 55 वर्षीय मनोहर, मिट्टी धंसने से मलबे में दबे, 5 घंटे से जारी जिंदगी और मौत की जंग, SDRF-NDRF समेत प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं”