न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर CM धामी का अनोखा अंदाज! गढ़ी कैंट में जवानों के बीच रुकवाया काफिला, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: दीपावली पर हरिद्वार को मिली कुंभ की बड़ी सौगात! गंगा की धारा से निखरे नए घाट, कुंभ-2027 में श्रद्धालुओं को मिलेंगे 16 किलोमीटर के भव्य पक्के घाट BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में दीपों की जगमगाहट के बीच परिवार संग झूमी दीपावली की खुशियां, धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी
Home » शुभकामनाएं » BIG BREAKING:: दीपावली पर CM धामी का अनोखा अंदाज! गढ़ी कैंट में जवानों के बीच रुकवाया काफिला, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं

BIG BREAKING:: दीपावली पर CM धामी का अनोखा अंदाज! गढ़ी कैंट में जवानों के बीच रुकवाया काफिला, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मिठाई और शुभकामनाओं के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे वीर सैनिक दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके सतर्क पहरे और अटूट संकल्प के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार मना पाते हैं।

उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित हमारे सैनिकों का त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। त्योहारों के अवसर पर जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाता है, तब हमारे अनेक वीर जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनका यह समर्पण हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुख्यमंत्री ने माँ भारती के इन वीर सपूतों के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने जवानों के सुखद, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि है और यहां के युवाओं की भारतीय सेना में गौरवशाली परंपरा रही है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने सैनिकों और उनके परिवारों पर गर्व करता है। सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

ALSO READ  "देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 7 0
Users Today : 141
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 7 0
Users Today : 141
Users Yesterday : 277