न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास BIG BREAKING:: भालू से भिड़े, उफनती नदी में बचाई जान, आफत में बने ढाल! अमित शाह और CM धामी ने 6 नन्हे वीरों को किया सम्मानित, हर बच्चे को मिले ₹51 हजार
Home » शुभकामनाएं » BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं

BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने के साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की।

ALSO READ  BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 0 0 8
Users Today : 382
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 0 0 8
Users Today : 382
Users Yesterday : 483