न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव BIG BREAKING:: 2100 दीपों से जगमगाया मां यमुना का तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के भव्य स्नान घाट का लोकार्पण BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह: 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, NSA अजित डोभाल और हीरो मोटोकॉर्प CEO होंगे खास मेहमान BIG BREAKING:: गंगा घाटों पर जगमगाया हरिद्वार, हजारों दीपों से गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’—सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, राष्ट्र व जनकल्याण की कामना BIG BREAKING:: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान शुरू! 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’, जनभागीदारी से बदलेगी शहर से गांव तक की तस्वीर
Home » शुभकामनाएं » BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना

BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मां गंगा से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड के निरंतर विकास, समृद्धि एवं प्रदेशवासियों के ईसुख-शांति की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है। महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने का प्रयास किया है। पूरे देश में नकल विरोधी कानून, यूसीसी और अनेक जन सामान्य से जुड़े हुए निर्णय लेकर पूरे देश में इतिहास रचने का काम किया है। इस अवसर पर मां गंगा के पावन तट पर गंगा आरती एवं पूजा-अर्चना भी की गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

ALSO READ  "गंगा दशहरा पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं: जीवनदायिनी नदियों की पवित्रता बनाए रखने का किया आह्वान"

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां गंगा से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें तथा देवभूमि उत्तराखंड पर मां गंगा की कृपा सदैव बनी रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा गौरव वर्मा दीपांशु विद्यार्थी तरुण नैयर देवेश ममगई धीरेंद्र गुप्ता हर्षित त्रिपाठी सिद्धार्थ कौशिक ऋषभ सैनी रीना धीमान प्रियंका जौहरी स्वीटी यादव गौरव कौशिक अंकित रघुवंशी युवराज धीर सिंह आदि उपस्थित रहे

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 4 4 5
Users Today : 523
Users Yesterday : 610
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 4 4 5
Users Today : 523
Users Yesterday : 610