न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग के टॉपरों से मिले मुख्य सचिव, बोले—मेहनत को बनाएं सफलता की सीढ़ी, तकनीक के साथ बढ़ें आगे BIG BREAKING:: फीस के लिए छूटी दसवीं की परीक्षा, घर भी बिका… रुद्र प्रताप के लिए ‘सहारा’ बना देहरादून प्रशासन, बाल गृह में मिला आश्रय और फिर स्कूल में दाखिला BIG BREAKING:: 18 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को सकुशल खोज निकाला, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद! BIG BREAKING:: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर हरिद्वार में गूंजा गंगा मैया का जयकारा, मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना BIG BREAKING:: धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत—हर चेहरे पर दिखा उत्साह
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद!

BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी के लैपटॉप और रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पीछे से चोरी की गई काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व और सीओ जीआरपी अनुज के निर्देशन में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शातिर चोर चलती ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर उनके मोबाइल, लैपटॉप, बैग और अन्य सामान पर हाथ साफ करते थे। यात्रियों के सो जाने या सामान पर ध्यान नहीं देने के दौरान आरोपी मौका पाकर सामान लेकर फरार हो जाते थे।

नंदा देवी एक्सप्रेस में यात्री का लैपटॉप चोरी

पहले मामले में 12 सितंबर 2026 को दिल्ली से नंदा देवी एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे गोविन्द प्रसाद गुप्ता प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठा और मौका पाकर लैपटॉप बैग चोरी कर फरार हो गया। बैग में ASUS कंपनी का लैपटॉप रखा था। मामले में जीआरपी हरिद्वार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने तलाश और जांच के बाद आरोपी दीपक उर्फ वंश, निवासी मुरादाबाद को चोरी के लैपटॉप सहित गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में अ0उ0नि0 श्यामदास, अ0उ0नि0 कैलाश नाथ, कांस्टेबल अंकुर कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।

टिकट घर के पीछे से चोरी मोटरसाइकिल बरामद

दूसरे मामले में विकास कुमार ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP-12-BK-5158 को रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पीछे खड़ा किया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 1:30 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। इस संबंध में जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का गुंडा तत्वों पर शिकंजा – सराय फायरिंग कांड में 08 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद"

सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रोहन उर्फ टेढ़ा, निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 कैलाशनाथ, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल करूणेश कुमार और कांस्टेबल दीपक चौधरी शामिल रहे।

देहरादून-काठगोदाम ट्रेन में चोरी का खुलासा

तीसरे मामले में निहारिका पांडे ने देहरादून से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन में सफर के दौरान आराम किया। हरिद्वार पहुंचने पर उनका पिट्ठू बैग गायब मिला, जिसमें लैपटॉप और अन्य सामान रखा था। काठगोदाम जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला जीआरपी हरिद्वार पहुंचा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को रायवाला-मोतीचूर क्षेत्र में फ्लाईओवर के समीप कच्चे रास्ते से सुनील कुमार, निवासी रेवाड़ी, हरियाणा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी गया Lenovo ThinkPad लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसे किसी राह चलते व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार हरिद्वार भेज दिया गया।

जीआरपी की लगातार कार्रवाई से रेलवे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। लगातार चोरी के मामलों के खुलासे और बरामदगी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 2 3
Users Today : 411
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 7 2 3
Users Today : 411
Users Yesterday : 797