न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की से बाहादराबाद एवं हरिद्वार तक विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सभी निर्माण एवं सड़क सुधार कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रूड़की बडेरी राजपुताना से बाहदराबाद टोल प्लाजा तक के सड़क मरमत कार्य एवं सर्विस लेन निर्माण कार्यों 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं अन्य संबंधित कार्यों के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराकरण कराएं। किसी भी समस्या के कारण निर्माण कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्माण स्थलों पर पर्याप्त श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शासन की प्राथमिकता में हैं। सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा शंकराचार्य चौक से डाम कोठी क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क सुधारी करण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आमजन और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सिंचाई विकास त्यागी, एसडीओ सिंचाई उत्तर प्रदेश भारत भूषण, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कॉन्टैक्टर मौजूद रहे

ALSO READ  “दिव्यांगजन सम्मान को धामी सरकार का बड़ा संबल – सीएम धामी बोले, हर योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य शिविरों से लेकर नौकरी में आरक्षण तक सख्त निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 0 7
Users Today : 481
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 0 7
Users Today : 481
Users Yesterday : 844