न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल
Home » बैठक » BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपद को नशा मुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। जनपद में कहीं भी प्रतिबंधित तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म (NCORD) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए। बैठक में जनपद को नशा मुक्त बनाने, प्रतिबंधित तम्बाकू, गुटका एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों का संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से संयुक्त निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जनपद के सभी विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र – छात्राओं के बीच नशा मुक्ति विषय पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान को जनसहभागिता के साथ प्रभावी बनाया जाए, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। बैठक में डिप्टी जेलर प्रमोद भानु, पुलिस उपाध्यक्ष संजय चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश, सहायक कृषि अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, डीसी हेल्थ रोहित यादव डी.सी. जीएसटी एवं सेवा कर दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, एसीएमओ डॉ. नमिता पंत, इंस्पेक्टर एएनटीफ शांति कुमार आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 6 0
Users Today : 620
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 4 6 0
Users Today : 620
Users Yesterday : 731