(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) के सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
बैठक को प्रदेश की प्रशासनिक और विकास संबंधी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेशवासियों और विभिन्न विभागों की नजरें टिकी हुई हैं।








































Users Today : 590
Users Yesterday : 1012






