न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग

BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि माना जाता है। पद और प्रतिष्ठा कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, गुरु के प्रति सम्मान और संस्कार हमेशा व्यक्ति को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। इसकी भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री ने तत्काल आगे बढ़कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी के चेहरे पर अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों की झलक दिखाई दी। कभी जिन शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय में शिक्षा दी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचना गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास और भावुक पल बन गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा के शिक्षक रहे जोहरा अब्बास तथा कक्षा 12वीं में शिक्षक रहे सुदर्शन वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने अपने पुराने विद्यार्थी को देखकर खुशी जाहिर की और स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई में अच्छे होने के साथ ही विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे एक होनहार, सक्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थी थे।

अपने शिष्य को आज प्रदेश की बागडोर संभालते देखकर शिक्षकों ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने गुरुजनों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

यह मुलाकात संदेश दे गई कि सफलता की कितनी भी ऊंची मंजिल हासिल कर ली जाए, गुरुजनों का सम्मान और उनके संस्कार जीवनभर सबसे बड़ी पूंजी बने रहते हैं।

ALSO READ  "इब्राहिमपुर का नाम रोशन: मकसूद मेमोरियल स्कूल के शानदार रिजल्ट पर Mission Develop India Foundation ने प्रिंसिपल को ट्रॉफी देकर किया भव्य सम्मान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 0 8
Users Today : 368
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 0 8
Users Today : 368
Users Yesterday : 731