न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार, 31 अक्टूबर को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानंद जोशी के नेतृत्व में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न मिष्ठान निर्माण इकाइयों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने झंडा चौक, पीठ बाजार, ज्वालापुर स्थित किसान डेयरी से घी एवं गाय के दूध के दो विधिक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। वहीं ईदगाह रोड, पांवधोई ज्वालापुर स्थित पेठा निर्माण इकाई का निरीक्षण कर पेठा का एक नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण इकाई संचालक पेयजल जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल एवं खाद्य पदार्थों की जांच से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर इकाई संचालक को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सभी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में डांट मोहल्ला, ज्वालापुर स्थित बताशा एवं खिलौना निर्माण इकाई का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां से बताशा एवं खिलौना के दो विधिक नमूने जांच के लिए लिए गए। इस इकाई के संचालक भी मौके पर पेयजल जांच रिपोर्ट, खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस एवं पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग ने संबंधित संचालक को भी सात दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, बिना QR कोड वाले 12 वाहन सीज — एआरटीओ नेहा झा और निखिल शर्मा की सख्त जांच से मचा हड़कंप"

अभियान के दौरान कुल पांच विधिक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए तथा दो निर्माण इकाइयों को नोटिस जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 9 5
Users Today : 469
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 9 5
Users Today : 469
Users Yesterday : 844