न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली

BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। देर रात पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नयागांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे चेकिंग प्वाइंट पर रुकने के बजाय बाइक लेकर बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाशों के संबंध में जानकारी ली।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। बताया गया कि दोनों आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और वे पहले कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

ALSO READ  कलियर क्षेत्र मे गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, कई फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 7 4 1
Users Today : 156
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 7 4 1
Users Today : 156
Users Yesterday : 745