न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » मुठभेड़ » कलियर क्षेत्र मे गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, कई फरार

कलियर क्षेत्र मे गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, कई फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। थाना कलियर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मंगलवार सुबह रोलहेड़ी के जंगल में मुठभेड़ हो गई।

पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 35 वर्षीय नौशाद निवासी सिकरौढ़ा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है।

उसके खिलाफ गौ-तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कुछ बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

अस्पताल में भी घायल से पूछताछ की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907