न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » मुठभेड़ » मोतीचूर फ्लाईओवर से युवक को धक्का देकर मारने की कोशिश: ज्वालापुर निवासी शुभ चौहान एम्स में भर्ती, दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

मोतीचूर फ्लाईओवर से युवक को धक्का देकर मारने की कोशिश: ज्वालापुर निवासी शुभ चौहान एम्स में भर्ती, दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक को मोतीचूर फ्लाईओवर से नीचे फेंककर जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल युवक शुभ चौहान को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। यह घटना 24 जुलाई की रात की है।

शुभ की मां रानी चौहान ने बताया कि उनका बेटा रात को टहलने निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। सुबह अस्पताल से सूचना मिली कि वह घायल अवस्था में भर्ती है। होश में आने के बाद शुभ ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर सत्यम जाट और नोमान नामक दो युवकों ने पहले उसे धमकाया और फिर फ्लाईओवर से नीचे धक्का दे दिया।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शुभ की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This
ALSO READ  बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 1 6
Users Today : 1173
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 1 6
Users Today : 1173
Users Yesterday : 886