न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हमला » रुड़की: दबंगों ने बाइक सवारों पर किया बर्बर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

रुड़की: दबंगों ने बाइक सवारों पर किया बर्बर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चाव मंडी में रविवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई।

स्थानीय निवासी पुनीत और उनके साथी अमित शर्मा पर कुछ दबंगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले की दिल दहला देने वाली तस्वीरें पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनीत अपने साथी अमित शर्मा के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर कर बर्बरता से पीटना शुरू कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस तरह से दोनों युवकों पर लगातार वार कर रहे हैं, यहां तक कि जब एक युवक अधमरी हालत में जमीन पर गिर पड़ा, तब भी हमलावर नहीं रुके।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुनीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पीड़ित पुनीत के पिता अमरीक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, साथ ही कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

ALSO READ  हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930