न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » बैठक » “आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया विस्तार: उत्तराखंड के सभी जनपदों में सिविल डिफेंस के विस्तार के निर्देश”

“आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया विस्तार: उत्तराखंड के सभी जनपदों में सिविल डिफेंस के विस्तार के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई और प्रभावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सिविल डिफेंस का विस्तार किया जाए। उन्होंने गृह विभाग को ऐसे जनपदों की पहचान कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने, फेक न्यूज पर निगरानी रखने और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। SEOC को राज्य का मुख्य कंट्रोल रूम घोषित किया गया, जिससे सभी विभाग नियमित रूप से सूचनाएं साझा करेंगे।

महत्वपूर्ण संस्थानों, हेलीपैड्स और एयरपोर्ट्स का सुरक्षा ऑडिट कराए जाने, ATF की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा GIS आधारित संसाधन डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ब्लैकआउट या अलर्ट के दौरान नागरिकों के लिए SOP और एडवाइजरी जारी करने पर बल दिया गया। बैठक में मॉक ड्रिल और जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ALSO READ  "Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 2
Users Today : 314
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 4 2 2
Users Today : 314
Users Yesterday : 1368