(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 14 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक और 13 पुलिस उपाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजेश साह को बागेश्वर में तैनाती मिली है, जबकि प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा गया है। नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 पुलिस उपाधिकारियों को भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नियुक्ति दी गई है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद अधिकारियों को निर्धारित पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती से संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।








































Users Today : 55
Users Yesterday : 1368






